कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राज्य सभा में राहुल सबसे ज्यादा धनी

नई दिल्ली। भारतीय संसद में बुद्धिजीवियों में लगभग 100 सदस्य करोडपति हैं। महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद के रूप में चुनकर राज्यसभा पहुंचे राहुल बजाज सबसे धनी सांसद है। गैरसरकारी संगठन के अनुसार उद्योगपति राहुल बजाज ने अपनी चल और अचल सम्पत्ति 300 करोड रूपए बताई है। 1200 गैर-सरकारी संगठनों के निकाए एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉम्स और नेशनल इलेक्शन वॉच द्वारा किए गए अनैलिसिस के अनुसार राहुल बजाज ने 300 करोड की चल-अचल संपत्तियों की घोषणा की।
राहुल बजाज के बाद जनता दल (सेक्युलर) के सांसद एम.ए.एम. रामास्वामी ने 278 करोड रूपए और कांग्रेस के टी. सुब्बाराम रेड्डी ने 272 करोड रूपए की प्रॉपर्टी की घोषणा की। ऎनालिस्ट्स के अनुसार सबसे ज्याद 33 करोडपति कांग्रेस पार्टी से है जबकि 21 बजीपी से और 7 समाजवादी पार्टी से है। तीसरे नम्बर पर आंध्र प्रदेश के कांग्र्रेस सांसद टी सुहमनी रेड्डी हैं जिनके पास 272 करोड रूपए की सम्पत्ति है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के पास 215 करोड और समाजवादी पार्टी से निष्कासित अमर सिंह के पास 79 करोड की सम्पत्ति है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें